मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
विश्व उपभोक्ता संगठन भारत के जिला उपाध्यक्ष सुमित कुमार एवं साथी सदस्यों द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून पर स्थित विदेशी मदिरा की दुकान पर औचक खरीदारी की गई। जिसमें हाफ की नगद खरीदारी की जिसपर 485 एमआरपी था उस पर दुकानदार द्वारा 500 रुपए लिय गए तथा मांगे जाने पर बिल नही दिया गया। पुनः एक बीयर गूगल पे के माध्यम से खरीदी गई। जिसमें 180 रुपए एमआरपी थी और दुकानदार द्वारा 210 रुपए ऑनलाइन माध्यम से लिए गए।
मौके पर शिकायत की जिस पर आबकारी कर्मचारी पहुंचे, आख्या बनाई दोनो हाफ तथा बीयर को अपने कब्जे में लिया। उक्त पर आबकरी आयुक्त देहरादून उत्तराखंड को 3 बिंदुओं पर जांच हेतु शिकायत दर्ज कराई जिस पर जिला आबकारी अधिकारी राजीव के द्वारा आबकारी निरीक्षक सेक्टर II को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।
यह शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज होने पर दुकान का ओवररेटिंग के चलते चालान किया गया परंतु अति निंदनीय यह बात हैं कि संबंधित अधिकारी शिकायत पर 01 से 03 बिंदुओं की बिंदुबार आख्या बनाने में आबकारी निरीक्षक असमर्थ हैं। जल्दी ही उपभोक्ता संगठन द्वारा आबकारी आयुक्त देहरादून उत्तराखंड को पत्र प्रेषित कर उक्त निरीक्षक की विभागीय ट्रेनिंग की मांग की जाएगी ताकि भविष्य में बिंदुवार आख्या संबंधित अधिकारी द्वारा बनाई जा सकें।
