देहरादून: एमडीडीए पहुंचा मुस्लिम संगठन, मस्जिद को सील कर बंद करने की कार्यवाही पर जताया विरोध

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून: मुस्लिम सेवा संगठन द्वारा मदरसों को सील करने के विरोध में दिनांक 04 मार्च 2025 को जिलाधिकारी परिसर में प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। प्रशासन की दमनकारी कार्यवाही सिर्फ मदरसों तक ही सीमित नहीं रही इससे आगे बढ़कर ढकरानी स्थित मस्जिद को एमडीडीए द्वारा सील कर मस्जिद को बंद करने की कार्यवाही की गई। इस अन्यायपूर्ण कार्यवाही से मुस्लिम समाज में रोष है। इस कार्यवाही के विरोध में मुस्लिम सेवा संगठन ने एमडीडीए कार्यालय पहुंच कर अपना विरोध जताया।

मुस्लिम सेवा संगठन ने अध्यक्ष नईम कुरैशी ने कहा कि जिस प्रकार देहरादून प्रशासन एक धर्म के लोगों के विरुद्ध कार्यवाही कर रहा है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपने संबोधन में मुस्लिम सेवा संगठन के उपाध्यक्ष आकिब कुरैशी ने कहा कि किसी भी पर्व आने पर पुलिव तथा जिला प्रशासन लोगो के साथ सद्भाव का व्यवहार करता है परंतु रमजान के पवित्र माह में मदरसों और मस्जिदों को सील करने की कार्यवाही अन्यायपूर्व ही नहीं द्वेषपूर्ण भी है।इस प्रकार की किसी भी कार्यवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया से वार्ता हुई। उन्होंने संगठन की मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। एमडीडीए वीसी से शुक्रवार को वार्ता का समय दिया गया। इस अवसर पर आदि मौजूद रहे ।

संगठन महासचिव सद्दाम कुरैशी तंज़ीम रहनुमाए मिल्लत के अध्यक्ष लताफत हुसैन बार काउंसिल उत्तराखंड की पूर्व अध्यक्ष रज़िया बैग, मुस्लिम सेवा संगठन पछवादून अध्यक्ष अय्यूब हसन, मुस्लिम सेवा संगठन के कोषध्यक्ष मुदास्सीर कुरैशी, मीडिया प्रभारी रमीज राजा, वार्ड 26 धामवाला से प्रत्याशी रहे कमर खान, संस्थापक सदस्य नाज़िम ज़ैदी ,मुस्लिम सेवा संगठन मसूरी अध्यक्ष अकरम ख़ान ,पूर्व मेयर प्रत्याशी सरदार ख़ान ,राशिद कुरैशी, कारी अकरम ,सलीम शाह ,खुर्शीद अहमद, नाज़िम ख़ान ,तनवीर शामिल रहे।

271 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *