देहरादूनः प्रिंस चौक के पास होटल में घुसकर एलईडी व मोबाइल चोरी, आरोपी निकला पूर्व कर्मी

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून: राजधानी देहरादून के प्रिंस चौक स्थित एक होटल में तड़के सुबह एक चोर द्वारा एलईडी व रिसेप्शन पर रखा एक मोबाइल फोन चोरी कर किया। पुलिस द्वारा तहकीकात करते हुए मामले में होटल के एक पूर्व कर्मी को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है।

वादी अरुण कुमार निवासी-होटल रेजेंसी ,प्रिंस चौक देहरादून द्वारा चौकी लक्खीबाग में तहरीर देते हुए बताया था कि गुरुवार की सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके होटल में घुसकर रिसेप्शन पर लगा हुआ एलईडी टीवी व एक स्मार्टफोन चुरा लिया है। उक्त तहरीर पर पुलिस द्वारा अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 आईपीसी में मुकदमा पंजीकृत करवाया व एक टीम गठित कर चोर के संबंध में जानकारी हासिल करना प्रारम्भ किया।

गठित टीम द्वारा होटल में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया तो ज्ञात हुआ कि एक व्यक्ति तड़के सुबह 3:00 बजे के समय होटल में घुसा तथा करीब 4:30 बजे होटल से सामान लेकर होटल से बाहर जाता है दिखाई दिया। सीसीटीवी में दिख रहे उक्त व्यक्ति की तस्वीरे निकाल होटल में काम करने वाले व्यक्तियों को दिखाई गई, तो पुलिस को ज्ञात हुआ कि इस हुलिए का एक व्यक्ति कुछ माह पूर्व होटल रेजेंसी में कार्य करता था,जोकि मुरादाबाद का रहने वाला था।

जिस पर तत्काल एक पुलिस टीम मुरादाबाद रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा मोहित रस्तोगी(26) पुत्र अशोक कुमार रस्तोगी निवासी 97 मिलन विहार मीरपुर निकट साई मंदिर, मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को उसके घर से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चुराया हुआ एलईडी टीवी व स्मार्टफोन बरामद किया है।

158 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *