मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून : भैरव सेना संगठन द्वारा मोथोरोवाला के केदारपुर क्षेत्र में बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ संगठन की केन्द्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता थापा तथा प्रदेश अध्यक्ष काजल चौहान के द्वारा किया गया।
संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने कहा की संगठन लव-जिहाद, धर्मांतरण-मंतातरण तथा मनचलों की छेड़छाड़ एवं अश्लील फबत्तियों से परेशान नवयुवतियों को आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो प्रशिक्षण का शुभारंभ कर रहा है। इससे पूर्व उपरोक्त विषयों पर संगठन द्वारा स्कूल-कॉलेज की युवतियों को जागरूक करने के लिये प्रेरणादायी फिल्म, डॉक्यूमेंट्री तथा पाठ्यन पुस्तकों का निशुल्क सेवा कार्य भी समय-समय पर किया जाता है।
संगठन द्वारा यह पहला ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र है जो की महानगर देहरादून के प्रति वार्ड क्षेत्र के अंतर्गत निशुल्क रूप से चलाये जाने की योजना है। भैरव सेना की प्रदेश अध्यक्ष काजल चौहान ने कहा कि उत्तराखंड की 13 जनपदों के वार्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए युद्ध कला सिखाने की योजना पर काम किया जा रहा है। जिसके लिए शासन स्तर पर संगठन को सहायता हेतू प्रस्ताव भेजा जाएगा, ताकि सशक्त मातृशक्ति योजना को संसाधनों का अभाव ना हो।
इस दौरान अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद {आरएसएस} के प्रदेश महासचिव देवेंद्र डोभाल ने भैरव सेना संगठन की इस योजना की सराहना की ओर समाज के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ सामाजिक व्यक्तियों से इसमें योगदान करने की अपील की।
ताइक्वांडो प्रशिक्षण के कोच अजय शर्मा ने अभी तक सैकड़ो नव युवाओं को प्रशिक्षण देकर उनका व्यक्तित्व निखारा है वहीं युवतियों को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान संगठन के उपरोक्त पदाधिकारीयों सहित प्रदेश संगठन मंत्री करण शर्मा, गढ़वाल संभाग अध्यक्ष गणेश जोशी, इत्यादि उपस्थित रहे।
