मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून : डॉ. जसविंदर सिंह गोगी का आरोप: गैस, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान
प्रदेश में लगातार बढ़ रही रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आज महंगाई ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दामों ने हर परिवार के बजट को बुरी तरह प्रभावित किया है, लेकिन केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील बनी हुई है।
डॉ. गोगी ने कहा कि महंगाई का सबसे अधिक असर गरीब, मध्यम वर्ग और गृहिणियों पर पड़ रहा है। रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि से रसोई चलाना भी आम परिवारों के लिए कठिन होता जा रहा है। वहीं पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन महंगा हो गया है, जिसका सीधा प्रभाव हर जरूरी वस्तु की कीमतों पर पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनावों के समय जनता से महंगाई कम करने के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज स्थिति यह है कि हर दिन आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। कई स्थानों पर पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरें भी आ रही हैं, जिससे जनता और अधिक परेशान है।
