देहरादूनः सीवर टैंकर ने बाइक सवार फूड डिलीवरी ब्वॉय को मारी टक्कर, मौत

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून: पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में माजरा कट के पास एक सीवर टैंकर ने बाइक सवार फूड डिलीवरी ब्वॉय को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें बाइक सवार डिलीवरी ब्वॉय गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल डिलीवरी ब्वॉय को अस्पताल भेजा, लेकिन अस्पताल पहुंचाने तक उसकी मौत हो चुकी थी. डॉक्टरों ने भी जांच पड़ताल के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, पुलिस मामले में तफ्तीश में जुट गई है. साथ ही टैंकर चालक की तलाश कर रही है.

यूपी के सहारनपुर निवासी अमरीश कुमार (उम्र 38 वर्ष) देहरादून में रहकर फूड डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था. आज सुबह अमरीश अपनी बाइक से माजरा की ओर जा रहा था. तभी माजरा कट के पास एक सीवर टैंकर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने से अमरीश गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल हादसे की सूचना पटेलनगर पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिए उसे अस्पताल भिजवाया, लेकिन डॉक्टरों ने डिलीवरी ब्वॉय को मृत घोषित कर दिया.

153 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *