मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। बैंक ऑफ बड़ौदा की इंदिरा नगर शाखा में लोन पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने बुधवार देर शाम जाल बिछाकर डायरेक्ट सेलिंग एजेंट नरेंद्र आर्य को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
मामले में बैंक के शाखा प्रबंधक प्रेम रंजन और एक अन्य डीएसए नीरज राय को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि क्लेमेंटटाउन निवासी एक व्यक्ति से 1.80 करोड़ रुपये का लोन स्वीकृत कराने के बदले 5 प्रतिशत यानी 9 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायतकर्ता पहले ही 2.50 लाख रुपये दे चुका था।
सीबीआई ने आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर नकदी और दस्तावेज बरामद किए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी अशरफ की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
सीबीआई ने मामले की जांच इंस्पेक्टर मनोज कुमार नेगी को सौंपी है।
