मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
डी.के. पाल ने इंटक के “महामंत्री संगठन” का दायित्व मिलने पर जताया आभार
देहरादून। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक), उत्तराखंड में “महामंत्री संगठन” का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर धर्मेन्द्र कुमार पाल (डी.के. पाल) ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश कुमार राजपूत जी, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व, इंटक के पदाधिकारियों, सभी मजदूर साथियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।
डी.के. पाल ने कहा कि “मेरे लिए यह नियुक्ति केवल एक पद नहीं, बल्कि उत्तराखंड के मेहनतकश मजदूरों के सम्मान, अधिकार और हितों के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प है। संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उसे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करूंगा।”
उन्होंने कहा कि श्रमिक वर्ग देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसलिए मजदूरों के सम्मान, रोजगार सुरक्षा, उचित पारिश्रमिक, सामाजिक सुरक्षा और अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।
डी.के. पाल ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि इंटक को उत्तराखंड के प्रत्येक जिले, क्षेत्र और श्रमिक बस्ती तक मजबूत एवं सक्रिय संगठन के रूप में पहुँचाया जाए। जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए अधिक से अधिक श्रमिकों को इंटक से जोड़ा जाएगा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ताकत से आवाज उठाई जाएगी।
उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश कुमार राजपूत जी का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए प्रेरणा और नई ऊर्जा का स्रोत है। साथ ही कांग्रेस एवं इंटक के समस्त वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मजदूर साथियों एवं शुभचिंतकों का भी हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।
डी.के. पाल ने कहा कि “यह जिम्मेदारी मेरी व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि उन हजारों-लाखों मेहनतकश श्रमिकों की जिम्मेदारी है, जिनके परिश्रम से प्रदेश आगे बढ़ता है। मैं उनके सम्मान और अधिकार की आवाज बनकर पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा रहूंगा।”
उन्होंने सभी साथियों का आह्वान करते हुए कहा कि आइए, हम सब मिलकर इंटक को मजबूत, अनुशासित, सक्रिय और संघर्षशील संगठन बनाएं तथा श्रमिकों की आवाज को उत्तराखंड के हर कोने तक पहुँचाएं।
अंत में उन्होंने एक बार पुनः प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश कुमार राजपूत जी, कांग्रेस एवं इंटक के समस्त वरिष्ठ नेतृत्व, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मजदूर साथियों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
“मजदूरों का सम्मान—हमारा स्वाभिमान,
मजदूरों के अधिकार—हमारा संघर्ष,
संगठन की मजबूती—हमारा संकल्प।”
सादर भवदीय
