कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा को तीन दिन का अल्टीमेटम, प्रेस क्लब आकर मांगनी होगी माफी

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादूनः उत्तरांचल प्रेस क्लब के अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट पुरस्कार विरतण कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बदसलूकी के विरोध में आज प्रेस क्लब में आपात बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा व संचालन कार्यवाहक महामंत्री मीना नेगी ने किया। इस दौरान बैठक में मौजूद पत्रकारों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और कार्यकर्ताओं के इस कृत्य की घोर निंदा करी और सख्त कदम उठाये जाने की मांग की। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की ओर से आये पत्र को सदन में रखा।जिस पर सदन में उपस्थित लोगों ने आपत्ति जताते हुए खारिज करने की मांग की।

पत्रकारों की एक स्वर में उठी इस मांग को मानते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष सदन से आये प्रस्ताव के अनुसार कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान सभी सदस्यों ने कहा कि सार्वजनिक मंच पर पत्रकारों के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में अभद्रता की गयी है तो ऐसे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का केवल खेद जताना उचित नहीं है। उन्हें प्रेस क्लब में आ कर माफी मांगनी होगी। अन्यथा पत्रकार आंदोलन करेंगे। सदन ने प्रस्ताव दिया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तीन. दिन के भीतर प्रेस क्लब अध्यक्ष के समक्ष आ कर माफी मांगे। अन्यथा उत्तरांचल प्रेस क्लब अपने सभी सदस्यों एवं प्रदेश के पत्रकार समुदाय के साथ मिलकर विरोध स्वरूप धरना एवं आमरण अनशन प्रारंभ करेगा। इसके साथ ही कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व भी मिलेगा। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने सदन को आश्वस्त किया कि उनकी मांग के अनुसार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजा जायेगा और सबके साथ मिल कर पत्रकारों के सम्मान की लड़ाई लड़ी जायेगी।

133 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *