मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
उत्तराखंड प्रीमियर लीग सीजन टू का फाइनल मुकाबला देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया… जिसमें नैनीताल टाइगर्स और हरिद्वार टीमों के बीच सामना हुआ…. फाइनल मुकाबले में हरिद्वार Elmas ने 4 विकेट से मैच जीतकर ट्राफी अपने नाम की…. जिसके बाद स्टेडियम पहुचें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित करते हुए उन्हें ट्रॉफी प्रदान की….और उन्हें चेक वितरित किए गए..
वहीं यूपीएल के फिनाले में रैपर बादशाह और सिंगर नोरा फतेही के गीतों का जादू चला। बादशाह व नोरा फतेही के गीतों पर दर्शक जमकर झूम उठे। रविवार को देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पुरूष यूपीएल के फाइनल में मुकाबला क्रिकेट के साथ गीत और संगीत के नाम रहा। रैपर बादशाह और सिंगर नोरा फतेही को सुनने के लिए स्टेडियम में दर्शकों की बड़ी संख्या में भीड़ लगी रही। काफी देर तक दर्शक उनको सुनने का इंतजार करते रहे। शाम करीब 9 बजे के बादशाह और नोरा फतेही की धमाकेदार प्रस्तुति शुरू हुई। सबसे पहले नोरा फतेह ने “ओ साथी साथी साथी, तेरी नजर लग न जाए, प्यार दो प्यार लो आदि गीतों पर शानदार नृत्य कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया…. उसके बाद रैपर बादशाह ने अपनी धमाकेदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर विवश किया। उन्होंने ये लडकी पागल है, सूट पटियाला, लडकी ब्यूटीफुल कर गई चुल आदि गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। गीतों की प्रस्तुति देते हुए वे दर्शकों से भी कनेक्ट होते रहे। जिससे दर्शकों में जमकर उत्साह भर दिया। बादशाह ने रैंप गाकर दर्शकों का दिल जीता। देर रात तक चले बादषाह के गीतों के प्रस्तुति पर दर्षक खासकर युवा जमकर झूम उठे।
