मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
नई दिल्ली।
चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा संगठन विस्तार के क्रम में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार, चिराग पासवान ने देहरादून (उत्तराखण्ड) निवासी विशाल सिंह ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है।
इस अवसर पर चिराग पासवान जी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि विशाल सिंह ठाकुर अपने नेतृत्व, अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण के बल पर उत्तराखण्ड में पार्टी को और अधिक मजबूत करेंगे तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेंगे।
उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी उत्तराखण्ड में जन-जन तक अपनी नीतियों और विचारधारा को पहुँचाते हुए संगठन को सशक्त बनाने का कार्य करेगी।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विशाल सिंह ठाकुर को शुभकामनाएँ दी हैं और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी।
