मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून: उत्तराखंड वन विभाग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। विभाग में गढ़वाल सर्किल के अंतर्गत कई फील्ड अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है. जारी तबादला आदेश के अनुसार गढ़वाल सर्किल में कुल 14 वन दरोगाओं की जिम्मेदारी बदली गई है. इन सभी को जनहित में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.
तबादला आदेश गढ़वाल सर्किल के वन संरक्षक आकाश कुमार वर्मा ने जारी किया है. जिन वन कर्मियों के तबादले किए गए हैं उन्हें एक हफ्ते के भीतर नई तैनाती पर रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है. जिन वन दरोगाओं की जिम्मेदारी बदली गई है उनमें बसंती लाल, दिगपाल चंद, गंभीर सिंह बिष्ट, शिव सिंह रावत, दिग्विजय, जगमोहन सिंह, जगदीप टम्टा, हीरा सिंह, जयवीर लाल, कमल राम, लखमी चंद, मोहन कुमार, अरविंद रावत और विजय सिंह नेगी का नाम शामिल है.
इसी तरह चार डिप्टी रेंजर की जिम्मेदारी भी गढ़वाल सर्किल में बदली गई है. इसमें डिप्टी रेंजर भीमलाल, कुंदन सिंह परमार, विलोचन प्रसाद और मनोज कुमार रावत का नाम शामिल है. आदेश जारी होने के बाद तबादला सूची में जगह लेने वाले वन कर्मियों को तत्काल प्रभाव से आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं.
