मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून: उत्तराखंड में दिनांक 01 मार्च 2024 को प्रशासन द्वारा देहरादून में मदरसों को सील करने की कार्यवाही की गई। जिसके विरोध में मुस्लिम सेवा संगठन में शहर काज़ी मुहम्मद अहमद के नेतृत्व में नगर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधीक्षक से भेंट की।
वार्ता के दौरान सक्षम अधिकारियों द्वारा प्रतिनिधि मंडल को आश्वाशन दिया गया कि सीलिंग की कार्यवाही रोक दी गई है अब किसी मदरसे या मस्जिद को सील नहीं किया जाएगा। महोदय अवगत कराना है कि प्रशासन द्वारा आश्वासन के बाद भी मदरसों को सील करने की कार्यवाही गतिमान है। इस कार्यवाही के विरोध में आज मुस्लिम सेवा संगठन द्वारा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी के नेतृत्व में लोग जिला अधिकारी परिसर में इकट्ठे हुए तथा विरोध प्रदर्शन किया।
मुस्लिम सेवा संगठन के उपाध्यक्ष आक़िब कुरैशी ने अपने संबोधन में कहा कि रमज़ान के पवित्र महीने में इस प्रकार की कार्यवाही बर्दाश्य नहीं की जाएगी। तथा संगठन सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ाई लड़ेगा। कई दौर की वार्ता के उपरांत भी जब प्रशासन तथा मुस्लिम सेवा संगठन की बात नहीं बनी तथा हमारी मांगे नहीं मानी गई तदोपरांत मुस्लिम सेवा संगठन के साथियों ने अपनी गिरफ्तारियां दी। ये संघर्ष मांगे पूरी ना होने तक चलता रहेगा।
इस अवसर पर संगठन के महासचिव सद्दाम कुरैशी ,जमियत उलेमा ए हिन्द जे जिला अध्यक्ष मौलाना अब्दुल मन्नान ,मुस्लिम सेवा संगठन के पछवादून जिला अध्यक्ष अय्यूब हसन, मास्टर अब्दुल सत्तार ,खुर्शीद अहमद ,कमर खान ताबी, पार्षद इतात खान ,नाज़िम ज़ैदी ,हनाज़िम खान आदि उपस्थित रहे।
