उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर, सरकार ने कोर्ट में दाखिल किया ये शपथ पत्र

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून: उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य में नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगमों के चुनाव अब नवंबर तक टल गए हैं। नैनीताल हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई में सरकार को जल्द निकाय चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए थे, जिसको लेकर सरकार ने असमर्थतता जताते हुए हाईकोर्ट में एक और शपथ दाखिल किया है।

नैनीताल हाईकोर्ट में आज मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ऋतू बाहरी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ में सुनवाई हुई। राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए शपथ पत्र में कहा गया है कि निकाय चुनाव की अधिसूचना 10 नवंबर को जारी होगी और 25 दिसंबर को निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
राज्य सरकार ने कोर्ट में पूर्व में दिए गए शपथ पत्र के अनुसार 25 अक्टूबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने में असमर्थता जताते हुए आज कोर्ट में नया शपथ पत्र दिया, जिसमें कहा गया कि नए राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति हो चुकी है। सरकार ने बताया है कि 11 स्थानीय निकायों के परिसीमन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। यह प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी। 16 अक्टूबर को राज्य निर्वाचन आयोग अंतिम द्वारा मतदाता सूची जारी की जाएगी।

निदेशक शहरी विकास नितिन भदौरिया के इस आशय के शपथपत्र के बाद हाईकोर्ट ने निकाय चुनाव से संबंधित जनहित याचिकाओं को निस्तारित कर दिया है। पूर्व में सरकार ने 25 अक्टूबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का शपथपत्र दिया था। इसके बाद सरकार ने अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ नगरपालिका अपग्रेड कर नगर निगम बनाने की अधिसूचना जारी की। जिसके बाद सरकार को नया कार्यक्रम बनाना पड़ा।

285 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *