मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
रिपोर्ट शाहनवाज खान।
झांसी। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में माफिया एवं पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। हादसे में उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक की भी जान चली गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, अबान अहमद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करने झांसी जेल पहुंचे थे। मुलाकात के बाद वापस लौटते समय उनकी कार पूंछ थाना क्षेत्र के अंतर्गत झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे का शिकार हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद अबान अहमद और एक अन्य युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी रेफर किया गया।
पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि अबान अहमद अपने भाई अली अहमद से जेल में मुलाकात के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना की जानकारी सामने आने के बाद अतीक अहमद के परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।
पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हादसे से जुड़ी परिस्थितियों की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
