मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
श्रीनगर गढ़वालः अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में दोषियों को सजा देने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिजनों ने धामी सरकार का पुतला दहन किया. पीपलचोरी के समीप एनएच 58 पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया.
इस दौरान अंकिता केस में परिजनों के साथ खड़े आशुतोष नेगी की गिरफ्तारी के बाद आंदोलनकारियों में आक्रोश भी देखने को मिला. एनएच पर प्रदर्शन करते हुए पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी देखने को मिली. वहीं अंकिता भंडारी के परिजनों ने स्पष्ट किया है कि अगर आशुतोष नेगी को रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन को उग्र किया जायेगा.
सोनी देवी का कहना है कि उनका साथ देने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सरकार दबाने का प्रयास कर रही है. साथ ही वीआईपी को लेकर भी कोई जांच नहीं कर रही है. इस दौरान अनिल स्वामी, वीरेन्द्र नेगी, गढ़वाल विश्वविद्यालय महासचिव आंचल राणा, उपाध्यक्ष रूपेश नेगी, निर्वतमान सभासद संजय फौजी, पूर्व विवि प्रतिनिधि अरूण नेगी, उपासना भट्ट, रेशमा, मुकेश सेमवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे
