मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
पिरान कलियर के रैन बसेरे में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
रिपोर्ट शाहनवाज खान
पिरान कलियर। धार्मिक स्थल पिरान कलियर में बीती देर रात रैन बसेरे में ठहरी छह वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की घटना सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कलियर थाना पुलिस और सीओ बहादराबाद देवव्रत वाजपेयी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने परिवार के साथ रैन बसेरे में ठहरी हुई थी। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य लंगर लेने के लिए गए थे, इसी दौरान बच्ची को अकेला पाकर आरोपी ने कथित रूप से वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने बच्ची को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इसके लिए कई टीमों को लगाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और आसपास के संभावित स्थानों पर भी आरोपी की तलाश की, लेकिन फिलहाल आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
घटना के बाद पिरान कलियर में बाहर से आने वाले जायरीनों और स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। लोगों ने रैन बसेरों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की मांग की है।
पुलिस जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।


