उत्तराखंड में कल से शुरू होगा विधानसभा सत्र, रूट रहेगा डायवर्ट

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

उत्तराखंड में कल से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस बार बजट के साथ-साथ यूनिफॉर्म सिविल कोड का मसौदा भी सदन के पटल पर रखा जाना है.प्रस्तावित “विधानसभा सत्र” के दौरान देहरादून शहर का यातायात प्लान बनाया गया है। बता दें कि विधानसभा-सत्र के दौरान धरना प्रदर्शन आदि के दृष्टिगत यातायात / कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु देहरादून  में बैरियर प्वाईंट निर्धारित किये गये है।

1- प्रगति विहार बैरियर
2.- शास्त्रीनगर बैरियर
3- बाईपास बैरियर
4- डिफेंस कॉलोनी बैरियर
5.- विधानसभा तिराहा बैरियर

डायवर्जन प्वाइंट

 सम्पूर्ण भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।

 रिस्पना क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने पर भारी वाहनों को आंशिक रुप से लालतप्पड़, हर्रावाला व नयागांव पर रोका जायेगा।

 देहरादून से हरिद्वार / ऋषिकेश / टिहरी / चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी / फव्वारा चौक से पुलिया नम्बर 06 की ओर डायवर्ट किये जायेंगे ।

धर्मपुर चौक से आई0एस0बी0टी0 की ओर जाने वाला यातायात माता मन्दिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आई0एस0बी0टी0 की ओर भेजा जायेगा ।

 मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड से लाडपुर से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर भेजा जायेगा ।

 मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनो को विधानसभा तिराहा, रिस्पना, पुरानी बाई चौकी होते हुए धर्मपुर – ईसी रोड की ओर भेजा जायेगा ।

# प्रत्येक सम्भावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल बन्नू स्कूल से प्रस्थान करेगा तथा इनके वाहन भी बन्नू स्कूल में ही पार्क किये जायेंगे ।

# जुलूस के बन्नू-स्कूल से प्रगति विहार बैरियर की ओर प्रस्थान करने पर रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जायेगा ।

# यातायात दबाव होने की स्थिति में डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बस को कैलाश अस्पताल से यू-टर्न लेकर वापस डोईवाला को ओर भेजी जायेगी ।

# आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों से भी यातायात को डायवर्ट किया जा सकता है तथा डायवर्ट किये गये यातायात को भी सामान्य किया जा सकता है ।

नोट अतः समस्त वाहन चालकों से अनुरोध है की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें ।

167 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *