आप कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जला कर अल्मोड़ा हादसे में अपने प्राण गंवाने वाले सभी दिवंगत आत्माओ को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून: आम आदमी पार्टी महानगर देहरादून के पदाधिकारी ने घंटाघर स्थित स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर मोमबत्तियां जला कर अल्मोड़ा हादसे में अपने प्राण गंवाने वाले सभी दिवंगत आत्माओ को श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी ने मृतको के परिजनों को 10 लाख रुपए और घायलों को कम से कम ₹2 लाख मुआवजा देने की सरकार से मांग करी। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शरद जैन ने कहा कि राज्य बनने के 24 वर्षों पश्चात भी उत्तराखंड में आवागमन चिकित्सा एवं शिक्षा की मूलभूत सुविधाएं देने में सरकार नाकाम रही है।

सरकार की असंवेदनशीलता का पता इसी बात से चलता है कि सरकार ने पिछली बार पौड़ी बस हादसे के बाद भी उक्त घटना से सबक नहीं दिया। महानगर मीडिया प्रभारी संजय क्षेत्री ने कहा कि जिस राज्य को बनाने के लिए 42 शहादते हुई। एक सुखी और संपन्न राज्य की अवधारणा को लेकर जो जन आंदोलन खड़ा किया गया था।

उससे उत्पन्न राज्य की यह परिणीति देखकर राज्य निर्माण के प्रेरणा स्त्रोत स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की आत्मा भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में तड़प रहे उत्तराखंड वासियों को देखकर दुखी होगी। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 24 वर्षों में राज्य निर्माण की अवधारणा को समाप्त करने का काम किया है। श्रद्धांजलि सभा के बाद दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया।

श्रद्धांजलि सभा में महानगर मीडिया प्रभारी संजय छेत्री,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील सैनी,कोषाध्यक्ष वीर सिंह,महासचिव जीतेन पंत,सचिव चौधरी रविन्द्र, संयुक्त सचिव मुकुल बिड़ला,हरि सिमरन,भरत थपलियाल एवं सी पी सिंह आदि शामिल रहे।धन्यवाद।

314 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *