मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
नैनीताल। जिले के दूरस्थ क्षेत्र ओखलकांडा में सोमवार को बारातियों से भरी बोलेरो गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों के मरने की सूचना है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे है।
जानकारी के मुताबिक ओखलकांडा क्षेत्र में कौन्ता-पटरानी मोटर मार्ग पर एक बारातियों से भरा बोलेरो वाहन बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन में कई लोग सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
घायलों को 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला और दो पुरुष को मृत घोषित कर दिया। जबकि चार अन्य लोगों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है, जो हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों ने हादसे को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि ओखलकांडा क्षेत्र में इससे पहले भी कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं। लेकिन जिला प्रशासन अब तक सड़क सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है। दुर्गम क्षेत्रों में बदहाल सड़कों, सुरक्षा दीवारों की कमी और नियमित निरीक्षण न होने के चलते ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं।
