मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। प्रोग्रेसिव कमेटी उत्तराखंड द्वारा सांस्कृतिक भवन, देहरादून में आयोजित टैलेंट अवार्ड-2026 समारोह में डॉ. एम. एस. अंसारी को प्रतिष्ठित “डॉ. जाकिर हुसैन अवार्ड-2026” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें समाज कल्याण, मानव सेवा और समाज के उत्थान के लिए किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। डॉ. अंसारी ने अपनी निष्ठा, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
समुदाय विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उनके निरंतर प्रयासों से अनेक लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उनके समर्पण और सेवाभाव को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने डॉ. अंसारी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
