मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यालय, 10 कचहरी रोड में केंद्रीय चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने की। बैठक में परवाजून, पछुआदूं और महानगर देहरादून के अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में जनपद देहरादून की 10 विधानसभा सीटों के संबंध में चर्चा करते हुए कई दिशा-निर्देश जारी किए गए। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक विधानसभा स्तर पर साप्ताहिक बैठक आयोजित की जाएगी तथा चुनाव संचालन समिति के लिए 51 सक्रिय सदस्यों के नाम प्रस्तावित किए जाएंगे।
इसके अलावा प्रत्येक बूथ पर बूथ प्रभारी, महिला प्रभारी, दो बुद्धिजीवियों सहित 10 सदस्यों की नियुक्ति करने, जनसंपर्क बढ़ाने, पार्टी की विचारधारा से लोगों को जोड़ने तथा क्षेत्र में सक्रिय निर्दलीय और अन्य प्रत्याशियों की गतिविधियों का आकलन कर चुनावी रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया।
बैठक में दल के वरिष्ठ नेता देवेंद्र कंडवाल, शैलेश गुलेरी, बहादुर सिंह रावत, अतुल जैन, मोहन सिंह असवाल, विजय बौड़ाई, प्रवीण चंद्र रमोला, जितेंद्र पवार, महिपाल पुंडीर, लताफ़त हुसैन, रेखा मियां, गीता बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, किरन रावत ,मनोज ममगई,राजेश्वरी रावत, राम चौहान ,कल्पना सेमवाल, संगीता बहुगुणा,पवन बिजलवान, सरोजिनी रावत,उषा रमोला,रीता देवी , कपिल कुमार, संजय सिंह, मनोरमा थपलियाल, सागर सूफी खलीक अहमद, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

