खेत में खूनी हमला: युवक पर कुल्हाड़ी-डंडों से जानलेवा हमला, पढ़िए ख़बर…

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

मंगलौर।

कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव पीरपुरा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर कुल्हाड़ी और डंडों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जाँच कर रही है।पुरानी रंजिश में बोला हमला। पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में पीरपुरा निवासी अरशद अली ने बताया कि रविवार 24 मई 2026 की सुबह करीब 8:00 बजे वह अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान गाँव के ही मोहर्रम अली आसकार सरफराज अजरुद्दीन और निजामुद्दीन हाथों में कुल्हाड़ी व डंडे लेकर खेत पर पहुँच गए।

आरोपियों ने पीड़ित को घेरकर गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।पशु बाँधने और ट्रैक्टर खड़ा करने का विवाद पीड़ित के अनुसार आरोपी पीड़ित के घर के सामने रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा करने और पशु बाँधने का काम करते हैं। जिससे रास्ता बाधित होता है।पीड़ित द्वारा कई बार इसका विरोध किया गया तो तभी मारपीट पर उतारू व गाली गलौज करते। इसी बात की रंजिश रखते हुए आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

राहगीरों ने बचाई जान

पीड़ित के शोर मचाने पर पास के खेतों में काम कर रहे मुनीर, शहजाद और शहरान मौके पर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

देखा जाए तो आए दिन पीरपुरा मे कुछ लोग कुल्हाडी, डंडो धारदार हथियार लेकर मारपीट झगड़ा करने पर उतारू रहते हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

48 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *