हरिद्वार में फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन: 4 अल्ट्रासाउंड सेंटर के लाइसेंस रद्द, नकली डॉक्टर का खुलासा

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

हरिद्वार।

जिले में अल्ट्रासाउंड सेंटरों के नाम पर चल रही धोखाधड़ी और मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़ के मामलों पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। PCPNDT Act के उल्लंघन में चार अल्ट्रासाउंड सेंटरों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए।

जांच में सामने आया कि ये सेंटर पंजीकृत होने के बावजूद न तो संचालित हो रहे थे और न ही वहां किसी योग्य डॉक्टर की तैनाती थी, जिससे फर्जी तरीके से मेडिकल कारोबार चलाने की आशंका बढ़ गई।

कार्रवाई के दौरान एक सील किए गए सेंटर से अल्ट्रासाउंड मशीन गायब मिली, जबकि कलियर क्षेत्र में एक सेंटर पर तैनात डॉक्टर की डिग्री फर्जी पाई गई। इसके बाद संबंधित सेंटर का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया।

सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि दोषियों के खिलाफ जल्द ही एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं रोशनाबाद कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी सेंटर को बख्शा नहीं जाएगा।

बैठक में 5 नए आवेदनों में से केवल 1 को मंजूरी दी गई, जबकि 4 के पंजीकरण निलंबित कर दिए गए। साथ ही CHC बहादराबाद और नारसन में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने को हरी झंडी दी गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है और बिना अनुमति मशीनों की खरीद-बिक्री व संचालन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

58 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *