मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून।
आज 18 अप्रैल 2026 को डीएवी पीजी कॉलेज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में एन॰एस॰यू॰आई॰ कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय देहरादून में निजी स्कूलों की मनमानी और अनियमित फीस में वृद्धि,किताबों के रेट में मनमानी वृद्धि व साथ ही अलग अलग प्रकार की शुल्क वृद्धि के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु मुख्य शिक्षाधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया गया।
छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड एक जन-कल्याणकारी राज्य है,यहाँ शिक्षा को मुनाफे का ज़रिया बनने से रोकना सरकार की प्राथमिक ज़िम्मेदारी है और अगर जल्द से जल्द इस मामले में शासन-प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं की गई तो पूरा छात्रसंघ अभिभावकाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
इस दौरान मुकेश बसेरा,नितिन नेगी,सौरभ सेमवाल,मयंक रावत,अभिनव क़फ़लिया,स्वयं रावत,दक्ष रावत,आर्यन भंडारी आदि कई एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
