मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून : – उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (NAPSR) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान को देवभूमि विभूति सम्मान से सम्मानित किया।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि आरिफ खान ने शिक्षा जगत में एक नई क्रांति का संचार किया है और नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर) के माध्यम से स्कूलों और कॉलेजो में लगातार फीस वृद्धि को, एक ही दुकान से ड्रेस और किताबों की खरीद को लेकर हो रही मनमानी का विरोध किया।
अभिभावकों एवं छात्रों के अधिकारों के लिए शिक्षा विभ,बाल आयोग उत्तराखंड सरकार से लेकर नैनीताल हाई कोर्ट व दिल्ली हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट तक कि लड़ाई लड़ रहे हैं व समाज में जागरूकता व जनचेतना का काम कर रहे हैं व जरूरतमंद बच्चों के लिए दस वर्ष पूर्व निःशुल्क बुक बैंक की स्थापना करी जिसमे जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क किताबें, अभिभावकों को राहत पहुंचाने के लिए उत्तराखंड सहित बारह राज्यों मे बुक बैंक खोले हुए हैं साथ ही स्टेशनरी पर 50% छूट देकर अभिभावकों को राहत पहुंचाई है व अनेको स्कूली छात्र/छात्राओं के लिए स्कूली ड्रेस की व्यवस्था कि जाती है।
इस अवसर पर उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजू वर्मा और कोषाध्यक्ष रुद्रपाल सिंह ने ट्रस्ट का स्मृति चिन्ह भेंट किया और महासचिव राकेश शर्मा और उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट ने सम्मान पत्र दिया।
