मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
उत्तराखंड के देहरादून के महंत इंद्रेश मेडिकल कॉलेज में एमएस कर रही 26 वर्षीय डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली।
डॉक्टर हरियाणा के अंबाला की रहने वाली थी और डेरा खास क्षेत्र में अपनी मां के साथ किराए के मकान में रह रही थी। मामले की जांच कर रहीं एसआई तनुजा शर्मा के अनुसार, डॉक्टर तनवी को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने शुरुआती तौर पर कॉलेज में प्रताड़ना की बात कही है, जिसे जांच में शामिल किया गया है।
घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह एमएस (थर्ड ईयर) की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत एसआई तनुजा शर्मा ने बताया कि डॉक्टर को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि कॉलेज के कुछ शिक्षक लड़की को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। परिवार के मुताबिक इसी दबाव के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
