मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
ईद से पहले नेहन्दपुर सुठारी में सफाई कराने की मांग, भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के जिला मीडिया प्रभारी फैजान समाजसेवी ने प्रशासन से लगाई गुहार
लक्सर/हरिद्वार।
लक्सर क्षेत्र के ग्राम नेहन्दपुर सुठारी में लंबे समय से सफाई व्यवस्था ठप होने के कारण नालियां चोक होने और गंदा पानी सड़कों पर बहने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के जिला मीडिया प्रभारी हरिद्वार व समाजसेवी फैजान ने लक्सर एसडीएम और बीडीओ से ईद से पहले गांव में विशेष सफाई अभियान चलाकर नालियों की सफाई और कूड़ा उठान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, इसलिए प्रशासन जल्द कार्रवाई कर ग्रामीणों को स्वच्छ माहौल में त्योहार मनाने का अवसर दे।
भारतीय किसान यूनियन (तोमर) संगठन के जिला मीडिया प्रभारी हरिद्वार एवं वरिष्ठ समाजसेवी फैजान समाजसेवी ने लक्सर के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) तथा विकासखंड लक्सर के खंड विकास अधिकारी (बी.डी.ओ.) से ग्राम नेहंन्दपुर सुठारी में तत्काल प्रभाव से साफ-सफाई कराने की मांग की है।
फैजान भाई ने बताया कि पिछले कई महीनों से गांव में नियमित सफाई कार्य नहीं कराया गया है, जिसके कारण गांव के अंदर नाले-नालियां और सड़कें चोक पड़ी हुई हैं। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे गांव में आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी लक्सर ब्लॉक में सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायत पत्र दिया जा चुका है, लेकिन गांव में सही तरीके से सफाई कार्य नहीं कराया गया। वर्तमान में माह-ए-रमजान का पवित्र महीना चल रहा है और कुछ समय बाद ईद का त्योहार आने वाला है, जिसे गांव में हर वर्ष बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है।
फैजान समाजसेवी ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि ईद से पहले गांव में विशेष सफाई अभियान चलाकर नालियों की सफाई, कूड़ा-कचरा उठान और पूरे गांव की साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है और छोटे-छोटे बच्चों को डेंगू और मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि लक्सर ब्लॉक के अधिकारी हमेशा जनहित के मामलों में तत्पर रहते हैं और पहले भी गांव से संबंधित शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की गई है। उन्हें उम्मीद है कि इस बार भी प्रशासन ईद से पहले गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा, ताकि ग्रामीण स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण में त्योहार मना सकें।
अंत में फैजान समाजसेवी ने प्रशासन से आग्रह किया कि गांव की सड़कों और नालियों की सफाई कराकर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाया जाए, ताकि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

