मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। समर वैली स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपों के मामले में राज्य बाल संरक्षण आयोग ने स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल को तलब किया है। नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर) की शिकायत पर आयोग ने 12 नवंबर को स्कूल प्रबंधक, प्रिंसिपल, पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ पीड़ित छात्रा की मां को भी अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है।
एनएपीएसआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान के अनुसार, छात्रा ने स्कूल के फिजिक्स शिक्षक पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। शिकायत में प्रिंसिपल और स्कूल प्रबंधन पर भी आरोपी शिक्षक का पक्ष लेने और परिवार पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने के आरोप लगाए गए हैं। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर एनएपीएसआर ने बाल आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।
