मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
“देहरादून: भारतीय रेड क्रॉस ने बाल दिवस पर बच्चों संग मनाया प्रेरणादायी कार्यक्रम, मुख्य अतिथि रहे डॉ. नरेश चौधरी”
आज को भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून की ओर से राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रेमपुर माफी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास कौलागढ़ में बाल दिवस (देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस) धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय रेड क्रॉस शाखा उत्तराखंड के चैयरमैन डॉक्टर नरेश चौधरी जी के द्वारा किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रचलित कर एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसकी उपरांत विद्यालय के छात्रों द्वारा स्वागत गीत तथा सरस्वती वंदना की गई विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किये इस अवसर पर छात्रों द्वारा चित्रकला निबंध कविता भाषण प्रतियोगिता में भाग जिसमें छात्रों को भारतीय रेड क्रॉस देहरादून द्वारा पुरस्कृत किया गया । इसके उपरांत समिति द्वारा छात्रों के लिए केक की व्यवस्था की गई थी जिसमें छात्रों द्वारा कैक काटकर बाल दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय रेड क्रॉस शाखा उत्तराखंड के चैयरमैन डॉक्टर नरेश चौधरी जी द्वारा छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के बच्चे कल के नागरिक हैं तथा हमारा देश युवाओं का देश है जिसे सभी बच्चों ने भविष्य में देश को आगे बढ़ाना है इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून के अध्यक्ष डॉक्टर एम एस अंसारी द्वारा छात्रों को रेड क्रॉस की जानकारी देते हुए बच्चों को स्वच्छता तथा आपदा जैसी समस्याओं से कैसे निजात पाना है इसके विषय में प्रकाश डाला कार्यक्रम का संचालन भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून की सचिव कल्पना बिष्ट द्वारा किया गया उन्होंने इस अवसर पर हेनरी डोनेट को भी याद किया तथा बच्चों को बताया की प्रथम नोबेल शांति पुरस्कार रेड क्रॉस सोसायटी को ही प्राप्त हुआ है तथा आज तक रेड क्रॉस को तीन नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुए हैं छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों को भी मानव सेवा में आगे बढ़ाना है इस अवसर पर श्रीमती पुष्पा भल्ला श्रीमती राजेश्वरी नेगी श्रीमती रुपाली शर्मा डॉक्टर शिफाहत अंसारी जाहिद हुसैन राजेंद्र सिंह गुसांई अजय राणा डॉ राकेश डंगवाल श्री नारायण सिंह राणा श्री गौरव मांगलिक वार्डन श्री कुशल कुमार श्री शंकर क्षेत्री गिरीश माही रोहित इत्यादि उपस्थित थे।
