मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर) की ओर से निम्नवर्गीय सरकारी स्कूलों एवं स्लम के बच्चों का मानोबल बढ़ाने व उनकी प्रतिभा का सम्मान करने के लिए लक्की -51,एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर रोड़ स्थित एनएपीएसआर बुक बैंक मे आर०पी०फाउंडेशन एवं अपनी सहयोगी संस्थाओं के साथ आयोजित किया गया । जिसमे कक्षा तीन से लेकर कक्षा पांच तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया इनमे मुख्यतः केवी रायपुर,केवी ओएलएफ, केवी हाथीबड़कला, तारा फाउंडेशन, मस्तीजादे फाउंडेशन,प्राथमिक विद्यालय,स्लम एरिया, निम्नवर्ग एवं अपनी पाठशाला जैसी संस्थाओं के बच्चों ने प्रतिभाग किया । जीके प्रतियोगित मे प्रथम स्थान पर सालावाला हाथीबड़कला कक्षा चार की छात्रा कु० इतिश्री प्रधान,व एस०एल०एम पब्लिक स्कूल से कक्षा चार की छात्रा कु० रिद्धि ने कब्जा जमाया वहीं द्वितीय स्थान पर जाग्रति विद्यालय कक्षा पांच की छात्रा कु० शिवांगी,एवं तृतीय पद पर केवी पीएमश्री हाथीबड़कला कक्षा चार की छात्रा कु० शांविका नेगी,ने कब्जा जमाया । वहीं बच्चों ने अपने स्तर और हुनर का प्रदर्शन भी किया जिसमे आरुही भट्ट, अंशिका,अधित्री,इतिश्री ने कविता,शिवांगी,सुधांशु,रिया,मानवी,व दिवांशी थापा ने डांस प्रस्तुति से सबक मन मोह लिया । सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया । इनके अतिरिक्त सोलह सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किये गए । विशिष्ट सहयोग के लिए समाज सेविका विभा नौडियाल,गार्गी नौडियाल,गौरी नौडियाल,कविता खान,कावेरी सिंह,अमर सिंह,शांति प्रसाद जखमोला,संजय कुमार,अफसाना सुल्तान,नितिन यादव,गायत्री सकलानी,ईशान खान, शामिल रहे कार्यक्रम की शुरुआत सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर के०जी०बहल व अतिथियों द्वारा किया गया मंच संचालन गौरवी नौडियालएवं गार्गी नौडियाल ने किया अध्यक्षता एनएपीएसआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने किया । कार्यक्रम मे तारा फाउंडेशन की चेयरपर्सन मैडम शेरिंग लुडिंग,स्वयं सिद्धा (सोवा) की अध्यक्ष रुकसाना बेगम,सचिव स्वीटी कलेरमीना गुप्ता,आरपीफाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ०के०एम अग्रवाल, वीरेंद्र सैनी,विभा नौडियाल,मस्तीजादे फाउंडेशन की श्रीमती सीमा कटारिया एवं समाज सेविका अनुराधा भान शामिल रही
