मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून: क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट द्वारा इस मानसून सत्र का तीसरा वृक्षारोपण अभियान पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आई एम ए में सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के 80 से अधिक वृक्ष रोपित किए गए। रोपित किए गए वृक्षों में अशोका, गुलमोहर, कनेर, चंपा, बॉटल ब्रश, केसिया सामिया, इत्यादि के वृक्ष शामिल किए गए।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आई एम ए के प्रधानाध्यापक श्री मामचंद ने समिति से निवेदन किया कि उनके विद्यालय के ग्राउंड में कुछ फूलों के वृक्षों की आवश्यकता है जिसे स्वीकार करते हुए समिति ने आज 27 जुलाई को विद्यालय में वृक्षारोपण किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री आदित्य चौहान को समिति ने मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। उन्होंने समिति के सदस्यों के साथ मिलकर विद्यालय में वृक्षारोपण किया। श्री आदित्य चौहान तथा प्रिंसिपल श्री मामचंद द्वारा समिति के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में और अधिक हरियाली फैलाने और वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राम कपूर, उपाध्यक्ष रणदीप अहलूवालिया, सचिव जे पी किमोठी, कोषाध्यक्ष शंभू शुक्ला, गगन चावला, मंजुला रावत, दीपक सिंह, रविंदर खालसा, संजय भाटिया, अनुराग शर्मा, राजेश बाली, दिवाकर नैथानी, वंश नैथानी सुंदर शुक्ला, राजन नेगी, धीरज बिष्ट तथा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आई एम ए के प्रिंसिपल मामचंद, शिक्षक पीयूष निगम व उनका समस्त स्टाफ शामिल रहे।
