मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून में मानसून के दौरान डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शनिवार को डेंगू के तीन नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद जिले में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 229 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभी भी 19 केस एक्टिव हैं और उनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है, जबकि एक मरीज होम आइसोलेशन में है।
*स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई*
डेंगू को नियंत्रण में करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमें सक्रिय हैं। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से फॉगिंग, लार्वा सर्वे और जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। देहरादून जिले के डेंगू नोडल अधिकारी और नवनियुक्त एसीएमओ डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि अब तक 12609 सैंपल कलेक्ट किए गए हैं, जिसमें 229 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं।
*डेंगू नियंत्रण के प्रयास*
डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि डेंगू नियंत्रण के लिए देहरादून के हर वार्ड में वॉलिंटियर्स और आशाओं की तरफ से सोर्स रिडक्शन का काम किया जा रहा है। घरों में जाकर लार्वा नष्ट किया जा रहा है और फॉगिंग कराई जा रही है। इसके अलावा विभाग की ओर से डेंगू पॉजिटिव व्यक्ति को मॉस्किटो रेपेलेंट और मच्छरदानी भी दी जा रही है।
*सावधानी बरतने की अपील*
डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि इधर-उधर पड़े नारियल के खोल, घर में रखे टायर व गमले, कूलर, पानी की टंकियों, छत जैसी जगहों पर पानी का जमा होना ही एडीज मच्छर के पनपने के लिए अनुकूल माहौल बनाता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखें और पानी जमा न होने दें।
*स्वास्थ्य विभाग की तैयारी*
स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि वे डेंगू वार्ड अलग से रिजर्व रखें, ताकि आने वाले समय में डेंगू के बढ़ने की संभावना को देखते हुए मरीजों का समय पर बेहतर इलाज हो सके। स्वास्थ्य विभाग की आशाओं ने अभी तक 556874 घरों का सर्वे किया है और 2310466 कंटेनर सर्च किए हैं।
