मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल ने पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज से मुलाकात कर कावड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने, ध्वनि प्रदूषण, ट्रैफिक बाधा और शांति व्यवस्था भंग करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
उत्तराखंड क्रांति दल ने मांग की है कि कांवड़ यात्रा में शामिल लोगों की स्पष्ट पहचान व पंजीकरण अनिवार्य किया जाए, ध्वनि यंत्रों के उपयोग पर समय व स्थान की सीमा निर्धारित हो, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु विशेष बल की तैनाती की जाए।
उत्तराखंड क्रांति दल का कहना है कि कांवड़ यात्रा एक धार्मिक परंपरा है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व इस पवित्र यात्रा की आड़ में उपद्रव और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है।
ज्ञापन में सह कार्यालय प्रभारी अशोक सिंह नेगी, महानगर कोषाध्यक्ष पंडित बिहारी लाल जगूड़ी, महिला महानगर उपाध्यक्ष ऋषिकेश मंजू कलूड़ा आदि उपस्थित रहे।
