निकाय चुनावः कांग्रेस प्रत्याशी की NOC निरस्त होने के बाद नामांकन निरस्त

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश
देहरादून: राजधानी देहरादून में नगर निगम चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के बाद नगर निगम द्वारा दी गई NOC को निरस्त करने से विवाद खड़ा हो गया है। आज दोपहर बाद वार्ड भगत सिंह कॉलोनी से कांग्रेस प्रत्याशी इलियास अंसारी की NOC निरस्त कर दी गई।जिससे कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन भी निरस्त हो गया है।

प्रशासन पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप

बताया जा रहा है कि दरअसल नामांकन के बाद भाजपा से रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ कांग्रेसी प्रत्याशियों की NOC गलत तरीके से जारी करने और निरस्त करने की मांग को लेकर कल पहुंचे थे उस समय भी नारेबाजी हुई थी। जिसके बाद आज इलियास अंसारी की नामाकंन निरस्त हो गया। इस सूचना पर नगर निगम में कांग्रेसी एक जुट हो गए है और हंगामा कर प्रशासन पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। इस दौरान कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व गृह मंत्री प्रीतम सिंह भी नगर निगम अपना विरोध दर्ज कराने पहुंचे थे।

पुलिस और कांग्रेसियों के बीच भारी धक्का मुक्की

इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। कई बार पुलिस और कांग्रेसियों के बीच भारी धक्का मुक्की की स्थिति भी पैदा हुई। इस दौरान कुछ व्यक्तियों के साथ झड़प की बात भी सामने आई है। संभवतः वह आपत्ति दर्ज कराने वाले थे। भाजपा विधायक पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा। कई कार्यकर्ता भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ को पकड़ने भी दौड़ पड़े थे।

नगर निगम में हंगामा

गौरतलब है कि नगर निगम देहरादून में मंगलवार को भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने जबरदस्त हंगामा किया। भाजपा नेताओं ने चार वार्डों के प्रत्याशियों के नामांकन पर आपत्ति लगाई। अदेयता प्रमाण पर सवाल उठाते हुए विधायक उमेश शर्मा काऊ और कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त व निर्वाचन अधिकारियों से शिकायत की। उधर बचाव करते हुए कांग्रेसियों ने भाजपा नेताओं पर लोकतंत्र का दमन करने और अधिकारियों पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए नगर निगम में हंगामा किया था। निर्वाचन अधिकारियों ने मामले में नगर निगम से आख्या मांगी थी। जिसपर आज फैसला हुआ है।
207 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *