उत्तराखंड निकाय चुनाव में ये पूर्व सीएम नही डाल पाए वोट, गरमाई सियासत

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून: हरीश रावत के नगर निकाय चुनाव में मतदान नहीं करने और मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम गायब होने के प्रकरण को लेकर गुरुवार को राजनीति गर्म हो गई है। पूर्व सीएम हरीश रावत नगर निगम देहरादून के चुनाव में मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाए। हरीश रावत जिस बूथ में आज तक वोट करते आए वहां से उनका नाम दूसरे बूथ पर डाला गया। जिस वजह से हरीश रावत वोट नहीं डाल पाए।

हरीश रावत ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा किया। कि उनके स्टाफ ने बताया कि जिलाधिकारी देहरादून ने उन्हें 6:38 बजे सूचित किया है कि हरीश रावत का नाम वार्ड-76 माजरा के बजाय वार्ड-58 डिफेंस कॉलोनी की वोटर लिस्ट में है। हरीश रावत ने बताया कि वे वर्ष 2009 से लगातार माजरा पोलिंग स्टेशन में ही वोट कर रहे हैं।

नगर निकाय चुनाव में उत्तराखंड के छह पूर्व मुख्यमंत्री वोट नहीं डाल पाए। हरिद्वार सांसद और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ही वोटिंग के अधिकार का प्रयोग कर पाए। दरअसल, हरीश रावत के वोट न कर पाने का मामला सोशल मीडिया पर खूब गरमाया।

इसके बाद पूर्व सीएम के मामलों को खंगाला जाने लगा। जब जानकारी ली गई तो पाया गया कि पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी भी वोट नहीं कर पाए।भगत सिंह कोश्यारी का वोट पिथौरागढ़ में है। मतदाता सूची में गलत नाम के कारण वे वोट नहीं कर सके।

वहीं, पूर्व सीएम रिटायर्ड मेजर जनरल बीसी खंडूरी बीमार और अस्पताल में भर्ती होने के कारण वोट नहीं कर पाए। पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक दिल्ली विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं। वहीं, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा अस्वस्थ हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत नगर निकाय क्षेत्र के वोटर नहीं हैं। इस कारण दोनों ने मतदान नहीं किया।

 

199 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *