मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
शामलीः जलालाबाद, शामली नगर पंचायत कार्यालय सभागार में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के द्वारा वार्डों में संचालित किया जा रहे विशेष साफ सफाई अभियान को देखते हुए सफाई कर्मचारियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक, अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा, लिपिक मुकेश सैनी द्वारा सफाई कर्मचारीयों का माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक ने बताया की देश में संचालित स्वच्छता अभियान के माध्यम से देश के कोने-कोने को स्वच्छ बनाने की मुहिम छेड़ी गई है।
केंद्र सरकार के निर्देश पर यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति का गठन वार्ड स्तर पर किया गया है। जिसमें वार्ड सभासद अध्यक्ष व उसके साथ वार्ड के निवासी , सफाई कर्मचारी सदस्य नियुक्त किए गए हैं। निकाय में सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई कार्य सराहनीय चल रहा है। इसको देखते हुए निकाय के 60 से अधिक सफाई कर्मचारियों को उनका उत्साह वर्धन के लिए सम्मानित किया गया है।
अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने बताया कि स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति वार्ड के वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए प्रतिदिन नालियों की सफाई, घरों में कंपोजिट खाद, कूड़े का संग्रह अलग-अलग कूड़े दानों में, घरों के चरों ओर पेड़ पौधे , अन्य माध्यम से स्वच्छ वातावरण बनाया जा रहा है। वार्ड नौ में वार्ड सभासद इमराना मलिक व समाजसेवी राशिद मलिक, वार्ड पांच में वार्ड सभासद पूनम पाल, समाजसेवी देवेंद्र पाल ने सफाई कर्मियों के साथ मिलकर वार्ड की नालियों, गलियों में स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। जिसकी प्रशंसा की गई है। निकाय में सफाई नायक सुनील कुमार, निसार अहमद, गोविंद वाल्मीकि, सतीश, मंगता, राजू, सूरज, बंटी, प्रदीप, रवि, देवराज, अजीत, अन्य को सम्मानित किया गया।
