युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली प्रदेश भाजपा सरकार की शव यात्रा

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादूनः उत्तराखण्ड प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता के नेतृत्व में भाजपा सरकार कि शव यात्रा निकाली।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बडी संख्या में प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में एकत्रित हुए जहां से मोहित मेहता के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार की शव यात्रा लेकर एश्ले हॉल चौक की ओर बढ़ने लगे , जिसे पुलिस प्रशासन द्वारा छीनने का प्रयास किया गया,अर्थी को क्षत विक्षत कर दिया गया, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मार पीट और बर्बरता की गई।

धामी राज में युवाओं की आवाज दबाने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस महासचिव स्वाति नेगी ने राज्य में महिलाओं के विरुद्ध अपराध और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही सरकार को मृत घोषित करते हुये प्रदेश के यूवाओं के जनजागरण का आहवान किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य सीमित आय वाला राज्य है। जहां एक ओर राज्य में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो रही है वहीं भाजपा सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भ्रष्टाचार को खत्म करने की मंसा रखते हैं तो उन्हें जांच करवा कर कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस द्वारा भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया जिसमे देहरादून जिला अध्यक्ष मोहित मेहता मोनी,जिला प्रभारी नवीन रमोला,मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी,अमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष अंकित थापा,वसीम,राहुल चौहान,अनिमेष इत्यादि पुलिस के वाहन में ले जाए गए।
कार्यक्रम में मुख्यताः पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा , संगठन सचिव नवनीत सती , प्रदेश महासचिव स्वाति नेगी,रोबिन त्यागी,फारूक राव,विधानसभा अध्यक्ष वसीम,शुभम चौहान ,गौरव रावत,शाद डरा,अमन सिंह,ट्विंकल अरोड़ा,अर्जुन सोनकर,मोहन काला,सेलमा अली,अभिषेक मेहता,अमन उज्जैनवाल,कृष्ट,आर्यमन, रौनक,आशु,दीपक, जैद,अंशु, आदि लोग मोजूद रहे।

360 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *