मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
टिहरी: छत्तीसगढ़ राज्य की साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं स्वयं सहायता समूह राज रचना कला एवं साहित्य परिषद रायपुर ने पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन व वृहद पौधरोपण के क्षेत्र में कार्य कर रहे पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी के जन्मदिन पर वृक्षमित्र डॉ सोनी व उनकी पत्नी किरन सोनी को पर्यावरण संरक्षण सम्मान 2024 से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें डिजिटल मीडिया के माध्यम से दिया गया हैं।
परिषद के अध्यक्ष राम नारायण साहू ने कहा वृक्षमित्र डॉ सोनी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बहुत ही सुंदर कार्य किया जा रहा हैं जो आनेवाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत होगा। महासचिव सुमित्रा साहू ने डाक्टर सोनी व किरन सोनी को धरती पुत्र कहते हुए कहा दोनों हरे रंग में रंग कर प्रकृति का सेवा कर रहे हैं हमारा परिषद गौरवान्वित हैं उन्होंने सच्चे प्रकृति सेवको को सम्मानित किया।
डॉ सोनी को पर्यावरण संरक्षण सम्मान 2024 मिलने पर राइका मरोड़ा टिहरी गढ़वाल व क्षेत्र में खुसी की लहर हैं उन्होंने अपने जन्मदिन पर पौधारोपण भी किया। परिषद के सुभाष दीवागन, धनीराम साहू, रामकुमार साहू, सुधीर राणा, राजेन्द्र राणा आदि थे।
