दिल्ली पहुंचे एस एस कलेर, राज्यसभा सांसद संजय सिंह से की मुलाकात

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादूनः आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एस. एस. कलेर ने कल सांय उत्तराखण्ड के सहप्रभारी रोहित महरौलिया के साथ आप के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होने प्रदेश मे चल रही राजनैतिक गतिविधियों पर भी चर्चा की। मुलाकात के दौरान प्रदेश के विभिन्न विषयों पर गहन बातचीत हुई।

इस अवसर पर कलेर ने संजय सिंह को देवभूमि उत्तराखण्ड आने को आमंत्रित किया, जिस पर संजय सिंह ने आश्वस्त किया कि लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के पश्चात वह अवश्य ही उत्तराखण्ड आकर कार्यकर्ताओ व जनता से संवाद कर भाजपा के चाल,चरित्र, चेहरे का पर्दाफाश करेंगे।
इस दौरान सहप्रभारी रोहित मेहरौलिया ने भी उत्तराखण्ड प्रदेश मे चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होने जनहित के मुद्दों को प्रखरता से उठाने के लिए एस एस कलेर के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की।
मुलाकात के बाद कलेर ने बताया कि संजय सिंह ने कहा हैं कि वह बहुत जल्द देवभूमि उत्तराखंड आएंगे,निश्चित तौर पर राष्ट्रीय स्तर के कद्दावर नेता के आगमन से कार्यकर्ताओ में उत्साह का संचार होगा व आगामी निकाय चुनावों में पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। पार्टी उत्तराखंड को लेकर गंभीर है, लोकसभा चुनाव के परिणाम के पश्चात आप का केन्द्रीय संगठन प्रदेश मे पार्टी को गति प्रदान करने के लिऐ विभिन्न कार्यक्रमो॔ मे भागीदारी सुनिश्चित करेगा।

209 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *