मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादूनः रायवाला थाना क्षेत्र अंतर्गत छीद्दरवाला देहरादून रोड पर तीन पानी पुलिया के पास संदिग्ध अवस्था में अज्ञात नवयुवती का शव मिला है। रायवाला पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऋषिकेश एम्स भेज दिया है। प्रथम दृष्टया महिला की हत्या गला रेत कर की गई लगती है।
मामले की जानकारी मिलते ही राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने स्वतः संज्ञान लेते हुए तत्काल एसओ रायवाला से फोन पर बात करते हुए प्रकरण की गंभीरता से जांच करने व सभी साक्ष्य जुटाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार की घटना का होना अत्यंत चिंताजनक है, इस मामले में शीघ्र अतिशीघ्र निकटतम समस्त सीसीटीवी की जांच करते हुए घटना के अंजाम देने वाले अपराधी को जल्द से जल्द पकड़े व उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
मामले में रायवाला प्रभारी ने बताया कि सोमवार की सुबह को पुलिस को सूचना मिली की तीन पुलिया के नीचे एक युवती का शव पड़ा हुआ है। जिस पर रायवाला पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर शव को अपनी कब्जे में ले लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए ऋषिकेश एम्स भेज दिया गया है। उन्होने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत हत्या के इरादे से किसी धारदार हथियार से गला रेतने के कारण प्रतीत होती है युवती के गले में गहरे घाव के निशान मिले हैं।
युवती ने हरे रंग का टॉप और काले रंग की जींस पहनी हुई है वा उसके दाए हाथ में काला धागा बांधा हुआ है। युवती की उम्र लगभग 20 से 25 साल के लगभग लग रही है। शव के पास ही एक जैकेट भी पड़ा मिला। युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है, पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के लिए प्रयास जारी कर दिए गए हैं। तथा युवती की मौत का कारण भी पता लगाया जा रहा है।
