मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून के विकासनगर से बड़ा मामला सामने आया है। यहां पटवारी पर गंभीर आरोप लगे है। आरोप है कि पटवारी ने यहां झूठी रिपोर्ट बनाकर की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी के आदेश के सात माह बाद भीकार्रवाई नहीं की गई है। अब पीड़ित ने राज्यपाल को पत्र भेजकर कार्रवाई करने की मांग की। पटवारी के खिलाफ कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 के आदेश जारी करने की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता सुमित कुमार निवासी हरीपुर-कालसी गेट ने बताया कि कालसी क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक ने 12 जुलाई 2023 को एक झूठी रिपोर्ट बनाकर कहा कि खसरा नंबर 625 में उनके पिता के नाम बना मकान रिहायशी है। सुमित ने इसे निराधार बताया। उन्होंने कहा कि राजस्व रिकार्ड में ग्राम हरीपुर में यह खसरा नंबर ही नहीं है। बताया उन्होंने मामले की शिकायत अपर जिलाधिकारी से की। जिस पर उन्होंने 19 अगस्त 2023 को कालसी उपजिलाधिकारी को जांच सौंपी थी।
शिकायतकर्ता का कहना है कि मामले में अभी तक कोई भी जांच नहीं हुई है, अगर हुई है तो उनको अवगत नहीं कराया गया है। उन्होंने राज्यपाल को पत्र लिख अपील की है कि इस प्रकरण का संज्ञान लेकर राजस्व उप निरीक्षक कालसी के खिलाफ कर्मचारी आचरण नियामावली 2002 के तहत अनुशासनात्मक रूप से कठोर से कठोर कार्यवाही के आदेश जारी करने की कृपा करें।
