मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून में सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में तीन वाहन आपस में टकरा गये।आपको बता दे कि देहरादून के पास डोईवाला- कुआंवाला के दडेश्वर मंदिर के समीप ये हादसा हुआ है। तीन वाहनों की आपस में टक्कर हो गयी।
जानकारी मिली है कि एक वाहन में सवार सात लोगों में से तीन की मौत हो गई। अन्य घायलों को इलाज के लिए दून अस्पताल भेजा गया है।सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चे की मौत हो गई। अन्य वाहन में एक-एक लोग घायल है। छह घायलों को दून अस्पताल भेजा गया है।वाहनों की तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हादसा कितना खतरनाक था।
आज सुबह करीब 6 बजे कुवांवाला जंगल शुरू होने पर दादेश्वर मन्दिर से पहले तीन वाहन मारुति आल्टो 800, ईको Uk13TA1565 और ईको स्पोर्ट्स UK06AC 6499 की आपस में टक्कर हो गयी जिनमे ECO Uk13TA1565 सवारी वाहन में कुल चालक सहित 07 लोग सवार थे, जिनमे 2 बच्चे 3 पुरुष 2 महिलाएं थीं। जिनमे से 1 महिला, 1 पुरुष व 1 बच्चे की मौत हो चुकी है। शेष दोनो वाहन में 1- 1लोग घायल है। घायल की कुल संख्या 6 है।जिन्हे 108 की मदद से दून अस्पताल भेजा गया है।
