मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद रावत ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों से विधायक के साथ मंत्री और ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद मसूरी में बेहतर सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है।
सोनिया आनंद रावत ने महिलाओं के रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आते ही सरकार जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाती है और वादे करती है, लेकिन चुनाव के बाद वे वादे पूरे नहीं होते। उन्होंने प्रदेश में स्कूलों के बंद होने और मसूरी में बेहतर अस्पताल की कमी पर भी सवाल उठाए।
इसके साथ ही उन्होंने नशे के खिलाफ आवाज उठाते हुए इस दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि वह पिछले 10 से 15 वर्षों से मसूरी विधानसभा की जनता की समस्याओं को उठाती रही हैं।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनका लक्ष्य जनसेवा है और राजनीति उसका माध्यम है।
