मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
डोईवाला। अवैध शराब की बिक्री की शिकायत पर आबकारी टीम ऋषिकेश ने बुल्लावाला क्षेत्र में छापेमारी कर एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से टेट्रा पैक माल्टा देशी शराब के कुल 100 पाउच बरामद किए गए।
जिला आबकारी अधिकारी के.पी. सिंह के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीर सिंह पुत्र किशन लाल और सोना पत्नी भारत सिंह, निवासी बुल्लावाला, कुड़कावाला के रूप में हुई है।
आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की है।
