मोहकमपुर-आशारोड़ी एलिवेटेड रोड पर आर-पार की लड़ाई: नोटिफिकेशन निरस्त या संशोधित होने तक संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहने का ऐलान

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

बीते शनिवार को अपराह्न 3.00 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मोहकमपुर -आशारोड़ी एलिवेटेड रोड संघर्ष समिति व एन एच ए आई के अधिकारियों के साथ वार्ता थी लेकिन जिलाधिकारी के शहर से बाहर होने पर अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ऋषिप्रणा सभागार में वार्ता हुई। समिति द्वारा अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और एन एच ए आई के अधिकारियों द्वारा अपना प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया जिसमें उन्होंने एलिवेटेड रोड के लिए नम्बर -1 पर अजबपुर फ्लाईओवर के सोलिटेयर होटल के पास से रेलवे कालोनी होते हुए रेलवे लाइन के साथ -साथ आई आई पी के पीछे से मोहकमपुर फ्लाईओवर के बाद मेन हाइवे तक का प्रोजेक्ट बताया।

दूसरा विकल्प रिस्पना पुल -जोगीवाला- मोहकमपुर तक तथा तीसरा विकल्प मोहकमपुर से अजबपुर फ्लाईओवर तक रेलवे लाइन के साथ साथ उसकी दाईं ओर। हमने विकल्प नम्बर -2 पर जोर दिया क्योंकि उस रूट पर आवासीय भवन/कालोनी न होकर कामर्शियल लैंड है और कामर्शियल लैंड को किसी दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है, इसके अलावा मेन हाइवे की पहले से ही काफी चौड़ाई है। उनके द्वारा निर्माण के दौरान ट्रैफिक की समस्या बताई जिस पर हमने सुझाव दिया कि ऋषिकेश का ट्रैफिक थानो रोड से और हरिद्वार का ट्रैफिक दूधली रोड से निकाला जा सकता है। इसके अलावा हमने एक विकल्प यह भी दिया कि आशारोड़ी से क्लेमनटाउन के पीछे जंगल से होते हुए कुंआवाला रोड निकाली जा सकती है।

अपर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि वह हमारी समस्या और एन एच ए आई की बात को आगे रिपोर्ट करेंगी। समिति द्वारा बताया गया कि जब तक एलिवेटेड रोड का नोटिफिकेशन निरस्त या संशोधित नहीं हो जाता तब तक अनिश्चितकालीन थरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

वार्ता में प्रमुख रूप से सुशील, टी एस नेगी, कुलदीप भण्डारी, परितोष भटनागर, मयंक, एस पी नैथानी, बैजयंती, ऊषा पडवार, संतराम जायसवाल, पटवाल संदीप त्रिभुवन शर्मा आदि।

36 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *