त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई डेट का ऐलान, 24 और 28 जुलाई को होगा मतदान

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून: उत्तराखंड में हरिद्वार जिला छोड़ बाकी प्रदेश के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाने संबंधित अधिसूचना जारी हो गई है. उत्तराखंड शासन की ओर से चुनावी कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने भी चुनावी अधिसूचना जारी कर दी है.

 

जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश में दो चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे. 30 जून को जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी. पहले चरण के तहत मतदान 24 जुलाई और दूसरे चरण के तहत मतदान 28 जुलाई को कराया जाएगा. साथ ही 31 जुलाई को एक साथ मतगणना होगी.पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान: राज्य निर्वाचन की ओर से 21 जून को जारी अधिसूचना के बाद से ही प्रदेश भर में आदर्श आचार संहिता लागू है. हालांकि नैनीताल हाई कोर्ट के आदेश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के कार्यक्रमों को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया था.

 

ऐसे में अब राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के नए चुनावी कार्यक्रम को जारी कर दिया है. इसके तहत 89 विकासखंडों और 7,499 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए जाएंगे. प्रदेश के 12 जिलों में 66,418 पदों पर चुनाव होने हैं. इसमें से सदस्य ग्राम पंचायत के 55,587 पदों, प्रधान ग्राम पंचायत के 7499 पदों, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 2974 पदों और सदस्य जिला पंचायत के 358 पदों पर चुनाव होने हैं. हरिद्वार जिला छोड़ प्रदेश के कुल 66,418 पदों पर चुनाव होना है, जिसके लिए प्रदेश भर में कुल 8,276 मतदान केंद्र जबकि 10,529 मतदान स्थल बनाए गए हैं.

 

उत्तराखंड के इन ब्लॉकों में होगा पहले चरण में चुनाव:

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 24 जुलाई को प्रदेश के 49 ब्लॉकों में चुनाव होंगे. इनमें अल्मोड़ा जिले के ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत भैंसियाछाना, लमगड़ा, चौखुटिया शामिल हैं. उधम सिंह नगर जिले के खटीमा, सितारगंज, गदरपुर, बाजपुर ब्लॉक हैं. पिथौरागढ़ के लोहाघाट, पाटी, धारचूला, डीडीहाट, मुनस्यारी, कनालीछीना में चुनाव इसी तारीख में होंगे. नैनीताल जिले में बेतालघाट, ओखलकांडा, रामगढ़, धारी में चुनाव होंगे. बागेश्वर जिले के बागेश्वर, गरुड़ और कपकोट ब्लॉकों में चुनाव होंगे. उत्तरकाशी के मोरी, पुरोला और नौगांव ब्लॉकों में चुनाव होंगे. चमोली जिले के देवाल, थराली, ज्योतिर्मठ और नारायणबगड़ ब्लॉकों में मतदान होगा. टिहरी गढ़वाल जिले के जौनपुर, प्रतापनगर, जाखणीधार, थौलधार और भिलंगना ब्लॉकों में मतदान होगा. देहरादून जिले के चकराता, कालसी और विकासनगर ब्लॉकों में चुनाव होगा. पौड़ी गढ़वाल जिले के खिर्सू, पाबौ, थलीसैंण, नैनीडांडा, बीरौंखाल, रिखणीखाल, एकेश्वर और पोखड़ा ब्लॉकों में चुनाव होंगे. रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ, जखोली और अगस्त्यमुनि विकास खंड में पहले चरण में चुनाव होगा.

 

दूसरे चरण में इन ब्लॉकों में होगा चुनाव

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 28 जुलाई को उत्तराखंड के 40 ब्लॉकों में चुनाव होगा. इनमें अल्मोड़ा जिले के सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, हवालबाग और द्वाराहाट ब्लॉक शामिल हैं. उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर, काशीपुर और जसपुर ब्लॉकों में मतदान होगा. चंपावत जिले के चंपावत और बाराकोट ब्लॉकों में मतदान होगा. पिथौरागढ़ जिले के विण, मूनाकोट, बेरीनाग और गंगोलीहाट ब्लॉकों में चुनाव होगा. नैनीताल जिले के हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल और कोटाबाग में चुनाव होगा. उत्तरकाशी जिले के डुंडा, चिन्यालीसौड़ और भटवाड़ी ब्लॉकों में मतदान होगा. चमोली जिले के पोखरी, दशोली, नंदानगर, कर्णप्रयाग और गैरसैंण ब्लॉकों में मतदान होगा. टिहरी गढ़वाल जिले के कीर्तिनगर, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर और चंबा ब्लॉकों में मतदान होगा. देहरादून जिले के डोईवाला, रायपुर और सहसपुर ब्लॉकों में मतदान होगा. पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर, जयहरीखाल, दुगड्डा, द्वारीखाल, पौड़ी, कोट और कल्जीखाल ब्लॉकों में दूसरे चरण में 28 जुलाई को मतदान होगा.

 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चुनावी कार्यक्रम: पहला चरण

28 जून को पंचायत चुनाव की अधिसूचना हुई जारी

2 जुलाई से 5 जुलाई 2025 तक सुबह 8 बजे से नामांकन की प्रक्रिया चलेगी

7 जुलाई से 9 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी

10 और 11 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 तक नाम वापसी की तिथि रखी गई है

दो चरणों में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव होंगे

पहले चरण के चुनाव चिन्ह का आवंटन 14 जुलाई को किया जाएगा

पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को होगा

पंचायत चुनाव का दूसरा चरण

दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को है. उसके लिए नामांकन और अन्य तिथियां इस प्रकार हैं-दूसरे चरण के चुनाव चिन्ह का आवंटन 18 जुलाई को किया जाएगा।

दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा

31 जुलाई को होगी मतगणना: दोनों चरणों के चुनाव की मतगणना एक साथ 31 जुलाई को होगी. उसी दिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का परिणाम आ जाएगा.

534 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *