सेलाकुई में अखिल भारतीय आदिवासी समाज के 18वें राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन, शिक्षा-रोजगार और राजनीतिक हिस्सेदारी पर मंथन

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

सेलाकुई में अखिल भारतीय आदिवासी समाज के 18वें राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन, शिक्षा-रोजगार और राजनीतिक हिस्सेदारी पर मंथन

सेलाकुई, देहरादून। अखिल भारतीय आदिवासी कश्यप, कहार, निषाद, भोई, केवट, कोली, धीवरा समन्वय समिति के दो दिवसीय 18वें राष्ट्रीय सामाजिक प्रतिनिधि अधिवेशन का आज सेलाकुई में समापन हुआ। अधिवेशन में देशभर से पहुंचे सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

अधिवेशन के दौरान शिक्षा को आगे बढ़ाने, समाज के लोगों को रोजगार के अवसर दिलाने और राजनीति में उचित हिस्सेदारी जैसे मुद्दों पर मंथन किया गया। केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने भी अधिवेशन में शामिल होकर अपने विचार रखे।

आयोजकों के अनुसार, अधिवेशन में देश के अलग-अलग राज्यों से 151 सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे। सम्मेलन का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकजुटता और आपसी समन्वय को मजबूत करना रहा।

भाजपा नेता नीरज कश्यप ने कहा कि आने वाले दिनों में समाज की ओर से एक बड़ा सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही भविष्य में राजनीतिक कार्यक्रम करने की भी तैयारी है। उन्होंने कहा कि अधिवेशन में समाज को आगे बढ़ाने के लिए अलग-अलग राज्यों के मुद्दों और उनके समाधान पर चर्चा की गई।

200 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *