जूनियर अधिवक्ताओं के लिए अनिवार्य स्टाइपेंड की मांग, टाइपिस्ट-स्टाम्प वेंडरों के हस्तक्षेप पर रोक की उठी आवाज

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। बार एसोसिएशन देहरादून के अधिवक्ता राकेश पाल ने जूनियर अधिवक्ताओं के हितों को लेकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष/सचिव को पत्र सौंपा है। पत्र में जूनियर अधिवक्ताओं के लिए अनिवार्य मासिक स्टाइपेंड की व्यवस्था करने की मांग की गई है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में जूनियर अधिवक्ताओं को पर्याप्त काम और आर्थिक सहयोग नहीं मिल पा रहा है। न्यायालय परिसर में पहले जूनियर अधिवक्ताओं द्वारा किए जाने वाले कई Miscellaneous Works अब टाइपिस्ट और स्टाम्प वेंडरों के माध्यम से किए जा रहे हैं, जिससे जूनियर अधिवक्ताओं के प्रशिक्षण और आय के अवसर प्रभावित हो रहे हैं।

पत्र में टाइपिस्ट एवं स्टाम्प वेंडरों को उनके निर्धारित कार्यक्षेत्र तक सीमित रखने, अधिवक्ताओं के कार्यक्षेत्र में हस्तक्षेप रोकने और शिकायतों के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने की मांग की गई है।

इसके अलावा जूनियर अधिवक्ताओं के लिए न्यूनतम मासिक स्टाइपेंड की योजना तैयार कर राज्य सरकार और बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के समक्ष प्रस्ताव रखने की मांग भी की गई है। पत्र में इन मांगों को बार एसोसिएशन की सामान्य सभा में प्रस्ताव के रूप में पारित कर संबंधित स्तर पर भेजने का अनुरोध किया गया है।

16 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *