रामपुर तिराहा शहीदों की याद में भैरव सेना ने बहाया ‘रक्त’, शिविर में जुटीं 33 यूनिट्स

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

रामपुर तिराहा गोलीकांड के अमर शहीदों की स्मृति में भैरव सेना संगठन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

पृथक राज्य उत्तराखंड की मांग को लेकर 2 अक्टूबर 1994 को दिल्ली जा रहे निहत्थे राज्य आंदोलनकारियों पर मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा पर हुई बर्बर पुलिस कार्रवाई उत्तराखंड के इतिहास का अत्यंत पीड़ादायक और काला अध्याय है। तत्कालीन मुलायम सिंह यादव सरकार के दौरान घटी इस घटना में कई आंदोलनकारियों ने अपने प्राण न्योछावर किए, अनेक घायल हुए और महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। यह दिन हमें याद दिलाता है कि उत्तराखंड राज्य हमें किसी राजनीतिक सौगात में नहीं, बल्कि आंदोलनकारियों के अभूतपूर्व त्याग और बलिदान से मिला है।

अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा “शहीदों के सपनों का उत्तराखंड” के संकल्प को दोहराने के उद्देश्य से भैरव सेना संगठन की ओर से आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर सुबह 9:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक संचालित हुआ। इस दौरान स्थानीय निवासियों और युवाओं में रक्तदान को लेकर भारी उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में लोग शहीदों की याद में रक्तदान करने पहुंचे।

हालांकि, जांच प्रक्रिया के दौरान कई लोगों के शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव होने तथा कुछ के हाल ही में रक्तदान कर चुके होने के कारण उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से अनुमति नहीं दी जा सकी। अंततः शिविर में 33 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

रक्तदान शिविर का नेतृत्व भैरव सेना के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार ने किया, जबकि कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश संगठन मंत्री गणेश जोशी रहे।

शिविर में रक्तदान करने वालों में संगठन के संस्थापक अध्यक्ष संदीप खत्री, केंद्रीय सचिव संजय पवार, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मयंक मलेठा और जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र चौहान, गोविन्द वाधवा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों ने हिस्सा लिया।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि शहीदों की शहादत उत्तराखंड की अमूल्य विरासत है। जनसेवा और रक्तदान के माध्यम से उनके सपनों का राज्य बनाने का संकल्प ही अमर शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है।

 

53 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *